कोरोना कर्फ्यू में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे स्वयंसेवी संस्थायें और वॉलेन्टियर्स

कटनी – कोरोना कर्फ्यू के प्रभावी क्रियान्वयन में जिले की स्वयंसेवी संस्थायें एवं उनके वॉलेन्टियर्स सक्रियता के साथ कार्य कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जिले में 9 अप्रैल की शाम 6 बजे से 17 अप्रैल की प्रातः 6 बजे तक के लिये कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। इसके क्रियान्वयन में वॉलेन्टियर्स द्वारा सक्रिय सहभागिता की जा रही है।

जिले के सभी थानों में वॉलेन्टियर्स नियुक्त किये गये हैं। जो पुलिस और प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। वहीं सभी रेल्वे स्टेशन में भी वॉलेन्टियर्स को जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के लोग सक्रियता के साथ काम कर रहे हैं। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने भी सभी स्वयंसेवियों से आग्रह किया है कि वे सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। कोरोना की चेन को तोड़ने की दिशा में हमें कार्य करना होगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें