टांसपोर्ट नगर पुरैनी से संपादित हुआ फल व सब्जी व्यवसाय
संक्रमण से बचाव की रोको टोको अभियान के माध्यम से दी जानकारी
कटनी – कोरोना संक्रमण के प्रसार पर नियंत्रण के उद्धेश्य व महामारी की चैन को तोडने के लिये लाकडाउन की अवधि में टांसपोर्टनगर पुरैनी कटनी से संचालित किये जाने का निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन के निर्देशन में सब्जी एवं फल के थोक व फुटकर व्यापार की आवश्यक व्यवस्थाओं तथा संक्रमण से प्रयार पर नियंत्रण हेतु निगम के अमले द्वारा शनिवार की प्रातः से पुरैनी मंडी स्थल पर उपस्थित रहकर सब्जी विक्रेताओं एवं नागरिको को आवश्यक रूप से मास्क का उपयोग सहित सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया गया।
निगम प्रशासन की नियुक्त संस्था की टीम के सदस्यों द्वारा ट्रान्सपोर्ट नगर मंडी स्थल पर रोको टोको अभियान का आयोजन किया गया। साथ ही नागरिकों को संक्रमण के प्रति जागरूक रहते हुए चेहरे पर मास्क लगाकर एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और स्वयं को तथा अपने परिवार को इस महामारी से सुरक्षित रखनें की अपील की गई।
ठेलों के माध्यम से व्यवसाय करनें हेतु कराई गई मुनादी
निगम के अतिक्रमण दस्ते द्वारा बिलैया तलैया सब्जी मंडी, माधवनगर उत्कृष्ट विद्यालय के सामनें, फारेस्टर प्लेग्राउण्ड, एम.जी.एम हास्पिटल के पास, चैपाटी हाकर्स जोन परिसर, खिरहनी ओव्हर ब्रिज के आगे, एन.के. जे बजरिया रोड पर स्थाई रूप से बैठकर व्यवसाय कर रहे सब्जी दुकानदारों को उठवाने तथा हाथ ठेलो के माध्यम से गलियो में जाकर व्यापार करनें की समझाईश दी गई। नागरिकों एवं सब्जी विक्रेताओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए फुटकर सब्जी विक्रेेताओं को प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक नगर की गलियों में ठेलों में सब्जी रखकर घूमकर व्यवसाय करने के लिये निगम के वाहनों मे लगे लाउस्पीकर के माध्यम से मुनादी कराई जा रही है।

