दिगम्बर जैन स्कूल में संचालित कोरोना सैम्पलिंग सेन्टर का कलेक्टर ने किया विजिट
( कटनी ) – कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में कोरोना की जांच के दिगम्बर जैन स्कूल में कोरोना सैम्पल कलेक्शन सेन्टर स्थापित किया गया है। बुधवार की दोपहर कलेक्टर श्री मिश्रा ने कोरोना सैम्पलिंग सेन्टर का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने आवश्यक दिशा-निर्देश भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिये हैं।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने निरीक्षण के दौरान सैम्पलिंग सेन्टर में व्यवस्थाओं को और दुरुस्त करने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों के संबंध में जानकारी दी। उन्होने बताया कि सैम्पलिंग को लेकर कनेक्शन सेन्टर में अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने ऑनलाईन व्यवस्था लागू की जा रही है। इस व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिये किये जा रहे इस व्यवस्था को लेकर उन्होने कहा कि गुरुवार से कोरोना सेम्पलिंग के लिये ऑनलाईन टोकन जारी करने का कार्य प्रारंभ किया जायेगा। जिसके तहत संबंधित व्यक्ति को ऑनलाईन गूगल फॉर्म के माध्यम से अपनी वांछित जानकारी दर्ज करनी होगी। जिसके बाद उन्हें ऑनलाईन टोकन जारी किया जायेगा। ऑनलाईन टोकन मिलने के बाद भी लोगों से सेम्पल के लिये आने के लिये कहा गया है।

