मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर कलहरा में भव्य मेले का आयोजन
मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर कलहरा में भव्य मेले का आयोजन
विजयराघवगढ़। तहसील क्षेत्र के 10 किलोमीटर दूर पर श्री भूमिकेश्वर धाम ग्राम पंचायत क्षेत्र कलहरा में विशाल धार्मिक स्थल है जहां पुराणों में उल्लेख है कि इसी मार्ग से भगवान राम लक्ष्मण माता जानकी पैदल चलकर वन गमन हेतु पैदल चलकर दंडक वन को गए थे । यहां पर प्राचीन काल से मंदिर निर्मित है जिसमें जलाशय विशेष है । जलाशय के अंदर निर्मित मंदिर स्थित है जिसमें भगवान शंकर की मूर्ति स्थापित है । इस स्थान पर विगत कई वर्षों से मकर संक्रांति के अवसर पर प्रतिवर्ष साप्ताहिक मेले का आयोजन किया जाता है जो कटनी जिले का सबसे प्राचीन मेला कहलाता है । बिगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 14 जनवरी से 21 जनवरी तक मेले का आयोजन किया गया है जहां पर मेला स्थल की साफ सफाई प्रकाश पेयजल आदि की व्यवस्था ग्राम पंचायत द्वारा पूर्ण की जा चुकी है । जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री प्रभा तेकाम द्वारा स्थल निरीक्षण कर सचिव हरिशंकर अवस्थी, सहायक सचिव मुकेश यादव की व्यवस्था देखकर आवश्यक निर्देश देते हुए समस्त व्यवस्थाएं एवं पुलिस सुरक्षा के सख्त निर्देश दिए गए है ताकि मेले में किसी तरह की अव्यवस्था ना हो सके ।
