विजयराघवगढ़ में मनाया गया विश्व युवा दिवस
विजयराघवगढ़ में मनाया गया विश्व युवा दिवस
विजयराघवगढ़। विजयराघवगढ़ नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के शासकीय,अशासकीय शालाओ में स्वामी विवेकानन्द जयन्ती व विश्व युवा दिवस के अवसर पर सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम उत्कृष्ट उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय विगढ़ , शासकीय उच्च. मा. विद्या. कारीतलाई मे किया गया जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना की विद्यालय इकाई 161 एवम शासकीय महाविद्यालय विजयराघवगढ़ की रा से यो इकाई , संयुक रूप से योगाभ्यास सूर्यनमस्कार एवम प्राणायाम का अभ्यास किया । विद्यालय के रेडक्रॉस, स्काउट एवम गाइड, एनसीसी सहित 450 छात्रो की उपस्थिति रही । इस अवसर पर श्रीमती सरस्वती मिश्रा, प्राचार्य अरुण कुमार ,रामनिधि मिश्रा,जीवनलाल विश्वकर्मा,विनोद सिंह, रामसुमेर विश्वकर्मा, अरूण झंझोटे, विपिन बिहारी तिवारी, जयपाल उइके ,कार्यक्रम अधिकारी ओमप्रकाश सोनी सहित महाविद्यालय स्टाफ डॉ0 सुषमा श्रीवास्तव, कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुमन पुरवार राजेन्द्र कुमार चौधरी ज्योति ताम्रकार धीरज धीनोकिया स्टाफ व विद्यालयो के छात्र छात्राओ की उपस्थिति रही।
वही शासकीय माध्यमिक शाला के योगाचार्य एस डी पाड़े सहित समस्त शिक्षिकाओ सहित छात्राओ द्वारा शासन द्वारा प्रसारित कार्य कार्यक्रम में योगाभ्यास कराकर सामूहिक सूर्य नमस्कार में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मॉडल हाई स्कूल,व कन्या हाई स्कूल में सामूहिक सूर्य नमस्कार के अवसर पर प्राचार्य श्रीमती रजनी नेमा प्राचार्य अनिल मिश्रा मोहम्मद नसीम रवि कुमार जैन सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं की उपस्थित रहे
कारीतलाई में स्वामी विवेकानंद 157 वी जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया इस अवसर पर 150 छात्र-छात्राओं ने विवेकानंद की कथा एवं उनके निर्देशानुसार लक्ष्य प्राप्ति का संकल्प लेते हुए आकाशवाणी से प्रसारण में विवेकानंद के संदेश का प्रसारण एवं राष्ट्रगीत हुआ। सूर्य नमस्कार आसन किया गया इस दौरान प्राचार्य सीबी पटेल विपिन उरमलिया के पी गोटिया आर एस प्रजापति एसपी राय जिया अंसारी उमेश कुशवाहा शरद तिवारी अंजना सोनी संगीता शुक्ला नेहा बरोलिया अन्नू बाई सपना त्रिपाठी हेमलता बर्मन चेतन लाल यादव के एस त्रिपाठी राजकुमार ठाकुर चंद्रभान पटेल गंगाराम पटेल राघवेंद्र द्विवेदी रामशरण पांडे पंकज गौतम सहित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।
