ब्रेकिंग न्यूज़ : देश में नहीं है कोरोना वैक्सीन की कमी – डॉक्टर हर्षवर्धन

( नई दिल्ली ) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए 11 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ कोरोना वायरस की स्थिति पर बैठक की. स्वास्थ्य मंत्री ने एक बार फिर दावा किया है कि देश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि, “देश में अभी तक राज्यों को वैक्सीन की 14 करोड़ 15 लाख डोज सप्लाई की गई हैं. वेस्टेज को मिलाकर सब राज्यों ने लगभग 12 करोड़ 57 लाख 18 हजार वैक्सीन की डोज का इस्तेमाल किया है. इस समय राज्यों के पास एक करोड़ 58 लाख डोज हैं और सप्लाई के अंदर वैक्सीन की 1 करोड़ 16 लाख 84 हजार डोज हैं. वैक्सीन की कोई कमी नहीं है.

देश में 12 करोड़ लोगों का हुआ टीकाकरण

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 16 अप्रैल तक 30 लाख से अधिक टीके दिए जाने के साथ ही देश में दी गई कोविड-19 टीके की खुराकों की संख्या 12 करोड़ तक पहुंच गई है. कुल 66,689 कोविड टीकाकरण केंद्र (सीवीसी) संचालित हैं. देश में दी गई कोविड-19 टीकों की संख्या 11,99,37,641 है. इनमें 91,04,680 ऐसे स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं, जिन्हें टीके की पहली खुराक दी गई है और 56,69,734 ऐसे स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं जिन्हें दूसरी खुराक दी गई है. इसके अलावा 1 करोड़ 6 लाख अग्रिम पंक्ति के ऐसे कर्मचारी हैं, जिन्हें पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि 52 लाख 95 हजार अग्रिम पंक्ति के ऐसे कर्मचारी हैं, जिन्हें दूसरी खुराक दी

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें