ब्रेकिंग न्यूज़ : कोविड-19 के कारण जे ई ई मेन परीक्षा स्थगित- शीघ्र होगी आगामी तिथियों की घोषणा

( नई दिल्ली ) कोविड-19 के कारण जेईई मेन परीक्षा अप्रैल  2021 को स्थगित कर दिया गया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने एक ट्वीट करके दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए  जेईई मेन 2021 अप्रैल परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। क्योंकि छात्रों की सुरक्षा और उनका केरियार हमारी पहली प्राथमिकता है।

ज्ञात हो कि जेईई मेन 2021 परीक्षा को 27, 28 और 30 अप्रैल को आयोजित किया जाना था। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होने वाली थी। श्री निशंक ने ट्वीट में आगे लिखा कि जेईई मेन परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान एग्जाम प्रारंभ होने से कम से कम 15 दिन पूर्व किया जाएगा।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जेईई मेन एग्जाम को चार सेशन में आयोजित कर रही है। दो सेशन एजेंसी की ओर से पूरे किए जा चुके हैं। पहला सेशन 23-26 फरवरी 2021 के बीच आयोजित किया गया था। जबकि दूसरा सेशन 16-18 मार्च 2021 तक आयोजित किया गया था। पहले सेशन में कुल 620978 और दूसरे सेशन में 556248 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें