बहोरीबंद की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अब पहनेंगी नीला एप्रिन कौडि़यां सेक्टर से शुरू हुआ नवाचार
कटनी – कटनी जिले की बहोरीबंद परियोजना की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अब शासन की निर्धारित कलर साड़ी के युनिफार्म के साथ नीले कलर का एप्रिन भी पहने दिखाई देंगी। कार्यकर्ताओ ने शासन स्तर से यूनिफार्म के लिए मिलने वाली राशि से ही नीला एप्रिन बनवाया है, जिसमे गुलाबी रंग से विभाग का मोनो बना है, जो उनकी अलग पहचान स्थापित करेगा।
परियोजना अधिकारी ने बताया कि ऐसा नवाचार बहोरीबंद की समस्त 235 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ के लिए लागू किया गया है। अपने कार्य से समाज मे पहचान स्थापित कर चुकी कार्यकर्ताओ की पहचान को अब और ऊंचाइयां मिलेंगी। सेक्टर सुपरवाइजर सुषमा मांडे और सेक्टर की सभी 28 कार्यकर्ताओं ने जिले में यह नवाचार अपनाया है।

