निगम में स्थापित कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों का किया जा रहा निराकरण
कंट्रोल रूम नंबर 07622-220877 तथा टोल फ्री नंबर 18002330877 पर नागरिक दर्ज करा सकते हैं शिकायत
( कटनी ) – कलेक्टर एवं प्रशासक श्री प्रियंक मिश्रा एवं निगमायुक्त श्री सत्येन्द्र सिंह धाकरे के निर्देशन में लॉकडाउन अवधि में नागरिकों की सुविधा एवं निकाय की सेवाओं से संबधित प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु नगर निगम परिसर कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त होनें वाली शिकायतों का त्वरित गति से निराकरण कराया जा रहा है।
कंट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेन्द्र पटैल ने जानकारी देते हुए बताया नागरिकों की सुविधा हेतु निगम में स्थापित कंट्रोल रूम नंबर 07622-220877 तथा टोल फ्री नंबर 18002330877 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को दर्ज किया जा रहा है। जिसके बाद संबंधित शाखाओं के माध्यम से इन पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुये शिकायतों के त्वरित निराकरण की कार्यवाही भी सतत् रुप से जारी है। नगर निगम क्षेत्र के निवासी दिये गये कंन्ट्रोल रुम नंबरों पर अपने क्षेत्र से संबंधित शिकायतें दर्ज कराकर उनका निराकरण करा सकते हैं।
निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे ने नागरिकों से लॉकडाउन का पालन कर अपनें घरों में ही सुरक्षित रहनें तथा नगर निगम में स्थापित कंट्रोल रूम के नंबर 07622-20877 व टोल फ्री नंबर 18002330877 के माध्यम से निकाय की सेवाओं से संबंधित शिकायतों की सूचना प्रदान कर शिकायतों का निराकरण करानें की अपील की है।
