उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने अमलतास अस्पताल का किया निरीक्षण

Advertisement

(देवास) प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने आज अमलतास अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम श्री महेंद्र सिंह कवचे, एएसपी श्री मंजीत सिंह चावला, अस्पताल के सीईओ डॉक्टर जगत बहादुर व हॉस्पिटल के डायरेक्टर श्री देवेंद्र दुबे एवं अस्पताल के प्रबंधक श्री मनीष शर्मा सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
अस्पताल प्रबंधन ने मंत्री डॉ मोहन यादव को बताया कि अमलतास अस्पताल में देवास, शाजापुर, उज्जैन, आगर मालवा जिले के मरीजों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज 71 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं । मंत्री डॉ मोहन यादव ने निर्देश दिए कि अस्पताल में मरीजों का उपचार ठीक से किया जाए उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें