वीडियो कॉलिंग के माध्यम से कोरोना मरीजों का लिया जा रहा है फालोअप
(कटनी) – जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण और कोविड-19 से बचाव के लिये विभिन्न प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे हैं। इसी के तहत कोविड संबंधी चिकित्सीय परामर्श एवं अन्य सहायता उपलब्ध कराने अब ‘‘कोरोना वन’’ हेल्पलाईन सेन्टर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में प्रारंभ किया गया है। ‘‘कोरोना वन’’ हेल्पलाईन सेन्टर के फोन नंबर 07622-220070 या 07622-220072 पर नागरिक कॉल करके कोविड से संबंधित जानकारी, परामर्श व सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
कोरोना वन हेल्पलाईन सेंटर एवं कोविड कमाण्ड कन्ट्रोल रुम द्वारा सतत् रुप से कार्य किया जा रहा है। यहां पर डाक्टर्स के द्वारा कॉल करने वालों का आवश्यक परामर्श दिया देने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही कोविड संबंधी किसी भी चिकित्सीय परामर्श एवं सहायता भी कंन्ट्रोल रुम के माध्यम से संबंधितों को उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही वीडियो कॉलिंग के माध्यम से कोविड मरीजों का फॉलोअप भी प्रतिदिन लिया जा रहा है। जिसमें उनके स्वास्थ्य, दवाओं की उपलब्धता, होम आईसोलेशन के दौरान फॉलो किये जाने वाले प्रोटोकॉल्स की जानकारी व सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है।
‘‘कोरोना वन’’ हेल्पलाईन सेन्टर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सांय 6 बजे तक संचालित है इस हेल्पलाईन के माध्यम से फोन पर स्वास्थ्य परामर्श की सेवायें उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं कोविड-19 के लक्षणों की जानकारी, कोरोना जांच, कोरोना संक्रमित होने पर स्वास्थ्य परामर्श एवं फॉलोअप से संबंधित सलाह व सहायता उपलबध कराने का कार्य भी इस कंन्ट्रोल रुम के माध्यम से किया जा रहा है। इसके साथ ही संक्रमित के संपर्क में आने पर पर बचाव व उपचार, होम आईसोलेशन, अस्पताल में भर्ती होने व बैड संबंधी सलाह भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस हेल्पडेस्क के माध्यम से टेलीमेडिसिन से चिकित्सीय परामर्श भी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले के नागरिक भी कोविड संबंधी किसी भी सहायता, परामर्श के लिये कंन्ट्रोल रुम के नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।
