कोरोना संक्रमण के कारण अन्य राज्यों से चलने वाली बसों पर 15 मई तक लगा प्रतिबंध
(भोपाल) कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए प्रकोप को देख़ते हुए मध्यप्रदेश शासन द्वारा संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए सम्पूर्ण लाकडाउन घोषित किया गया है जिसको और अधिक प्रभावी रोकथाम के लिए लोकहित में मध्यप्रदेश में उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्य से आने तथा जाने वाले बस परिवहन संचालन को 7 मई तक स्थगित किया गया था।
सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकारी एवं अपर परिवहन आयुक्त ने बताया कि उक्त राज्यों से आने तथा जाने वाले बस परिवहन संचालन को स्थगित करने की अवधि बढ़ाकर 15 मई, 2021 कर दी गई है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिये गये हैं।
