ब्रेकिंग न्यूज़ : सोनिया ने सरकार पर साधा निशाना , कोरोना को लेकर सर्वदलीय बैठक की मांग

Advertisement

(नयी दिल्ली)  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश में कोरोना महामारी की गंभीर स्थिति को लेकर  केंद्र सरकार पर निशाना साधा और उस पर जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रीय इच्छाशक्ति एवं संकल्प को प्रदर्शित करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जानी चाहिए।

उन्होंने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की डिजिटल बैठक में यह भी कहा कि सभी को टीका लगना चाहिए और टीकाकरण के खर्च का वहन केंद्र सरकार को करना चाहिए।

सोनिया ने सीडब्ल्यूसी की पिछली बैठक का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘पिछले 17 अप्रैल को हम लोग मिले थे। इसके बाद चार हफ्तों के दौरान कोविड-19 के हालात और भी भयावह हो गए। सरकार की नाकामियां और भी सामने आ गईं। वैज्ञानिक सलाह को जानबूझकर नजरअंदाज किया गया।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने महामारी को लेकर लापरवाही बरती और ‘सुपर स्प्रेडर’ (संक्रमण का प्रसार करने वाले) कार्यक्रमों को जानबूझकर अनुमति दी गई जिसकी देश भारी कीमत चुका रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया, ‘‘देश में स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। टीकाकरण की गति बहुत धीमी है और इसका विस्तार उस गति से नहीं किया जा रहा है जिसकी जरूरत है।’’

उनके मुताबिक, ‘‘मोदी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया है। उसने राज्यों को 18 से 45 साल तक के करोड़ों लोगों के टीकाकरण के खर्च का बोझ राज्यों पर डाल दिया है।’’

उन्होंने सेंट्रल विस्टा परियोजना का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए कहा, ‘‘कई विशेषज्ञों का कहना है कि केंद्र की ओर से टीकाकरण के खर्च का वहन करना बेहतर होता और वित्तीय रूप से भी उचित होता। लेकिन हम जानते हैं कि मोदी सरकार की दूसरी प्राथमिकताएं हैं जैसे कि वह दिखावटी परियोजनाओं को जनमत से इतर जाकर पूरा करना चाहती है।’’

सोनिया ने आरोप लगाया, ‘‘यह शर्मनाक है कि केंद्र सरकार विपक्ष शासित राज्यों के साथ लगातार भेदभाव कर रही है।’’

कोरोना महामारी के समय मिल रही अंतरराष्ट्रीय सहायता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस की तरफ से हम उन सभी देशों और संगठनों का धन्यवाद करना चाहते हैं जो विभिन्न तरीके से हमारी मदद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम स्वास्थ्य संबंधी आपातकाल की अप्रत्याशित स्थिति का सामना कर रहे हैं। हमें मोदी सरकार से बार बार यह आग्रह करना होगा कि सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए ताकि राष्ट्रीय इच्छशक्ति और संकल्प को प्रदर्शित किया जा सके।

सोनिया ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में केंद्र सरकार के साथ खड़ रहने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि टीकाकरण का विस्तार करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि टीके से कोई छूट नहीं जाए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विकास मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में संचालित पत्थर खदानों और क्रशर संयंत्रों में ब्लास्टिंग के लिए उपयोग होने वाली विस्फोटक सामग्री की निगरानी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में खनि अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला ने खनि निरीक्षक शिशिर यादव के साथ गोपदबनास तहसील अंतर्गत ग्राम बहेरा पश्चिम, अमहवा और उपनी में संचालित स्वीकृत खदानों एवं क्रशर क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित खदान एवं क्रशर क्षेत्रों में विस्फोटक सामग्री नहीं पाई गई। साथ ही खदान संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रकार की ब्लास्टिंग गतिविधि केवल सक्षम अधिकारी से पूर्व अनुमति प्राप्त करने के बाद ही नियमों के अनुरूप की जाए। प्रशासन ने साफ किया है कि सुरक्षा मानकों और निर्धारित नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जिले में संचालित सभी स्वीकृत खदानों एवं क्रशर संयंत्रों का आगामी दिनों में औचक निरीक्षण किया जाएगा। यदि कहीं भी नियमों के विपरीत गतिविधियां पाई जाती हैं, तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसी कड़ी में 18 मई 2026, सोमवार को दोपहर 3 बजे चुरहट एवं रामपुर नैकिन क्षेत्र के खदान संचालकों के साथ उपखंड मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में विस्फोटक सामग्री के सुरक्षित रखरखाव, ब्लास्टिंग प्रक्रिया की समीक्षा और औचक जांच की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।