WTC के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारी पड़ेगी टीम इंडिया?

(भोपाल) कोरोना वायरस संक्रमण के चलते आईपीएल 2021 के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद अब भारतीय फैन्स की नजरें वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर आकर टिक गई हैं। हाल ही में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट कप के फाइनल मुकाबले के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी हो गया है। जिसमे इन टीम में ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, हनुमा विहारी और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ियों की वापसी हो चुकी है। इन सभी खिलाड़ियों के होने से टीम इंडिया काफी तगड़ी टीम नजर आ रही है। फाइनल मुकाबले के लिए चुनी गई टीम को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने अपनी राय रखी है।

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए पार्थिव पटेल ने कहा कि, ‘न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए चुनी गई भारतीय टीम काफी तगड़ी टीम नजर आ रही है। अगर आप भारत और न्यूजीलैंड की टीम की तुलना करें तो हमने हर हिस्से को काफी अच्छे तरीके से कवर किया है। आप बात करते हैं तेज गेंदबाजों की, तो हमारे पास जसप्रीत बुमराह, ईशान शर्मा, मोहम्मद शमी के साथ-साथ मोहम्मद सिराज और उमेश यादव हैं। इस मामले में हमारी टीम में काफी गहराई है।’

उन्होंने बताया कि, ‘अगर आप बल्लेबाजी की बात करें तो हमारी टीम में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत, हनुमा विहारी जैसे बल्लेबाज हैं जो इंग्लैंड की जमीन पर अच्छे से बैटिंग कर सकते हैं। इसके अलावा हमारे पास केएल राहुल भी हैं। सोचिये  , अगर राहुल प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाते हैं तो आप इसे अंदाजा लगा सकते हो कि हमारी टीम कितनी मजबूत नजर आ रही है।’ पार्थिव पटेल ने बताया कि रविंद्र जडेजा और आर अश्विन के साथ होने से यह टीम स्पिन विभाग में भी जबरदस्त नजर आ रही है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें