ईदुल फितर पर्व के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त

Advertisement

कटनी  प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ईदुल फितर का पर्व मनाया जायेगा। ईदुल-फितर पर्व के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट प्रियंक मिश्रा द्वारा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट्स की ड्यूटी 14 मई को प्रातः 7.30 बजे लगाते हुये आदेश जारी किया गया है। जिसमें सम्पूर्ण व्यवस्था के लिये उपखण्ड मजिस्ट्रेट बलबीर रमन को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

            जारी आदेश के तहत तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव को मुख्य नमाज ईदगाह, नगीना मस्जिद, नूरी मस्जिद क्षेत्र में नियुक्त किया गया है। वहीं नायम तहसीलदार रविन्द्र पटेल की ड्यूटी ऑर्डनेन्स फैक्ट्री कटनी, एनकेजे, रोशन नगर मस्जिद में लगाई गई है। नायब तहसीलदार राजीव मिश्रा को अल्फर्टगंज एवं अमीर गंज मस्जिद में नियुक्त किया गया है। सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख कटनी देवी सिंह बागरी, मदरसा गौंसिया बरगवां एवं अहमद नगर कुठला मस्जिद तथा सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख मुन्ना लाल तिवारी पुलिस कंट्रोल रुम में मौजूद रहेंगे।

            उल्लेखनीय है कि इस वर्ष कोविड-19 वैश्विक महामारी के संक्रमण एवं परिस्थिति को देखते हुये दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत जिले में 17 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है। इस अवधि में जुलूस एवं सार्वजनिक समारोह पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। जिससे ईदुल फितर पर्व पर मस्जिदों में सामुहिक नमाज अदा करने पर रोक लगाई गई है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें