कोरोना वारियर्स के लिए गाइडलाइन जारी — अति आवश्यक सेवा में लगे व्यक्तियों से पालन करने की अपील
भोपाल। मीडिया साथियों को कोरोना पॉजिटिव की खबर लगते ही शासन ने सक्रियता के साथ इस संक्रमण से बचाने के लिए और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए दिशा निर्देश जारी कर अपील की है कि इस गाइडलाइन का पालन करें :-
कार्यालय में कार्य करने के दौरान
1. सभी अपना स्वयं का सैनिटाइजर और हाथ धोने का साबुन का उपयोग करें।
2. किसी से भी हाथ नहीं मिलाएं।
3. अपने आंख नाक और मुंह को ना छुए।
4. स्वयं स्वच्छता बनाए रखें और व्यक्तियों से वार्तालाप करते समय 1 मीटर से अधिक की सुरक्षित दूरी बनाए रखें ।
5. छीकते और खांसते समय अपने नाक और मुंह को किसी टिशू या अपनी कोहनी से ढक लें।
6. भीड़भाड़ वाले स्थान में मेल मिलाप से बचें साथ ही कैंटीन में भी ग्रुप में ना बैठे।
ऑफिस से वापस घर जाते वक्त यह करें:-
1. ऑफिस से निकलते ही घर पर फोन लगाकर सूचित कर दें। 2. घर में रहने वाला ही सदस्य आपके लिए घर का मुख्य द्वार खुला रखेगा ताकि आपको घर की घंटी या दरवाजे के हैंडल न छूना पड़े और घर के मुख्य द्वार पर ही ब्लीचिंग पाउडर या नहाने का वाशिंग पाउडर मिली हुई पानी से भरी हुई एक बाल्टी रख देगा।
3. अपने साथ रखी हुई चीजों को घर के बाहर ही एक बॉक्स में रख दें (कार की चाबी, पेन, सैनिटाइजर, बाटल और फोन वगैरह)
4. अपने हाथों को बाल्टी के पानी से धोएं और कुछ देर उसी पानी में खड़े रहे । इसी दौरान सैनिटाइजर और टिशू पेपर से जो चीजें आपने बॉक्स में रखी थी उसको पोछ ले ।
5. अपने हाथों को फिर से साबुन के पानी से धोएं।
6. अब बिना किसी चीज को छुए घर में प्रवेश करें ।
7. बाथरूम का दरवाजा किसी के द्वारा खुला छुड़वा दें और डिटर्जेंट मिला हुआ एक बाल्टी पानी रखवा दें । अपने सारे कपड़े अंतर्वस्त्रों के साथ उतारे और डिटर्जेंट मिली हुई बाल्टी के पानी में भिगो दें।
8. इसके बाद शैंपू से सर धोएं और साबुन लगाकर नहाए।
9. उच्च तापमान की सेटिंग लगाकर वाशिंग मशीन में अपने कपड़ों को धोएं और उन कपड़ों को धूप में सुखाएं।
उपरोक्त दिशा निर्देशों का पालन करके सभी अधिकारी- कर्मचारी, पुलिस, नगर परिषद और मीडिया साथी अपने आप को और अपने परिवार को कार्यालय में काम करने के दौरान और कार्यालय से घर जाने के दौरान इस महामारी से बचाए रख सकते हैं।
यह दिशानिर्देश सिर्फ कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के लिए ही नहीं बल्कि आवश्यक कार्यों से घर के बाहर जाने वाले व्यक्तियों के लिए भी लाभकारी है।
संतोष प्रसाद तिवारी
RPKP INDIA NEWS
भोपाल
