विधायक के निर्देशानुसार कोरोना हेल्प ग्रुप द्वारा एक एक माह का राशन वितरित
कैमोर। कोरेना हेल्प ग्रुप कैमोर द्वारा गत दिवस विधायक विजयराघवगढ़ संजय सत्येंद्र पाठक के निर्देशानुसार ग्रुप संचालक नवाब खान के कुशल मार्गदर्शन एवं आरिफ खान के नेतृत्व में असगर सिद्दीकी ,वसीम अंसारी, एहसान अली, नवाब अंसारी, मकसूद खान ,पंकज तिवारी, बफाती खान एवं उनकी टीम द्वारा नगर परिषद कैमोर के अमरैयापार वार्ड क्रमांक 14,15 में जरूरतमंदों को एक एक माह की राशन सामग्री का वितरण पुलिस थाना कैमोर के आरक्षक प्रेम पटेल एवं उनकी टीम की उपस्थिति में किया गया।
वितरण उपरांत नवाब खान ने पुलिस प्रशासन एवं अपनी टीम को धन्यवाद प्रेषित किया है।
रिपोर्ट: गुलशन चक्रवर्ती संत शरण सिंह RPKP INDIA NEWS कैमोर

