अपना खरगोन व्हाट्सएप ग्रुप एवं खालसा की फौज द्वारा दिया जा रहा है जरूरतमंदों को भोजन

Advertisement
नर सेवा नारायण सेवा के ध्येय वाक्य के साथ सेवा के 35 दिन’

(खरगौन)  कोरोना महामारी सम्पूर्ण मानवता पर संकट की तरह छाई हुई है और यह संकट अभी भी बरकरार है। वंही भीषण आपदा के इस दौर से लड़ने ओर एक दूसरे का सहयोग करने का उत्साह और जज्बा भी संकट को चुनौती देते नजर आ रहा है। जीने की जिजीविशा के बीच मानवता की सेवा की मिसाल पेश करता अपना खरगोन व्हाट्सएप ग्रुप ओर खालसा की फौज पिछले 35 दिनों से लगातार नर सेवा नारायण सेवा के ध्येय वाक्य के साथ जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने में जुटे हुए है। लॉक डाउन के इस दौर में जब बीमारी के भय से लोग घरों से बाहर निकलने मे कतरा रहे है वही ये युवा जी जान से लोगो तक भोजन सेवा पहुंचाने में लगे हुए है। उक्त जानकारी देते हुए अपना खरगोन व्हाट्सएप ग्रुप के पूर्णा ठाकुर ने बताया कि प्रतिदिन तीन हजार से अधिक जरूरतमंदों तक दोनों समय भोजन निर्बाध रूप से पहुंचाया जा रहा है। भोजन तैयार करने में कोरोना प्रोटोकाल के पालन के साथ ही शुद्धता ओर पौष्टिकता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। कोरोना मरीजो के लिए विशेष प्रकार से भोजन पैक कर पहुंचाया जा रहा है।

शनिवार को एसडीएम सत्येंद्र सिंह ने भोजन व्यवस्था देखी’

शनिवार को एसडीएम सत्येंद्र सिंह भोजनशाला पहुंचे और ग्रुप द्वारा दी जा रही सेवा को देख मुक्त कंठ से सराहना की। बस स्टैंड स्थित दीनदयाल रसोईघर में ग्रुप द्वारा आपसी सहयोग से भोजन तैयार करवाकर कोरोना मरीज,उनके अटेंडरों ओर शहर के अन्य जरूरतमंदो तक भोजन पहुंचाया जा रहा है। एसडीएम श्री सिंह ने व्यवस्थाओं को देखा और अभिभूत होकर सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए अपनी ओर से 5001 रुपये का सेवा सहयोग कर ग्रुप का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर ग्रुप के दीपक अग्रवाल, संजय रघुवंशी, मनोज रघुवंशी, महेंद्र चौहान, आशीष गुजराती, शंकर मैना, प्रफुल डोंगरे, दिनेश नगदईया, जय पटेल सोनू भाटिया सहित अनेक साथी उपस्थित थे।

5 वाहनों से पहुंचते है जरूरतमंदों तक

पिछले 35 दिनों से 5 चौपहिया वाहनों ओर अनेक दो पहिया वाहनों से लगातार 3000 से अधिक लोगो तक पहुंचकर भोजन की सेवा दी जा रही है। जिला चिकित्सालय सहित निजी चिकित्सालयों ओर शहर के जरूरतमंद क्षेत्रो में लोगो को भोजन मुहैया कराया जा रहा है। ग्रुप द्वारा फोन नंबर 9826384600 के माध्यम से भी जरूरतमंद के घर तक भोजन पहुंचाया जा रहा है।

115 सदस्यों के साथ आम जन का भी मिल रहा सहयोग

अपना खरगोन व्हाट्सएप ग्रुप के 115 साथियों के साथ ही सेवा के इस कार्य मे अन्य सेवाभावी लोगो का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। खालसा की फौज सहित अन्य संस्थाए भी सहयोग के लिए आगे आई है। कोई अंशदान तो कोई श्रमदान कर सेवा के इस कार्य मे अपनी सहभागिता दे रहा है। ग्रुप के साथियों के बुलंद हौसलो का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब तक परिस्थियां सामान्य नही हो जाती तब तक ग्रुप अपनी सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें