अक्षय फल प्राप्त हेतु परशुराम जयंती मनाई गई

Advertisement

(विजयराघवगढ़) वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को शास्त्रों के अनुसार अबूझ मुहूर्त होने के कारण मांगलिक कार्यों का एवं अनेक शुभ कार्यों का आरंभ हो जाता है। इस अवसर पर ही भगवान परशुराम का जन्मोत्सव, गृह प्रवेश , शुभविवाह आदि मांगलिक कार्यों का शुभारंभ किया जाता है। शासन के निर्देशन मे लॉक डाउन का ध्यान रखते हुए स्थानीय संकट मोचन जगन्नाथ धाम हनुमानगढ़ी नदी पार बिहारी जी मंदिर आदि धार्मिक स्थलों में भगवान परशुराम जी की जयंती पर पूजन अर्चन विधि विधान से किया गया जिसमें श्री संकट मोचन जगन्नाथ धाम में विप्र कुल भूषण भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर वेदाचार्य पं राकेश उरमलिया द्वारा पंचोपचार पूजन उपस्थित विप्र बंधुओं से कराया गया। स्वप्रेरित परम भागवत अनिल शर्मा कैमोर द्वारा आर्थिक सहयोग कर प्रसाद का वितरण कराया गया। इस अवसर पर तहसील ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं विनोद मिश्रा, सुरेन्द्र त्रिपाठी, विमलेन्दु पयासी, अंबुज त्रिपाठी, संजयधर बडगैया, पं कृष्णदास पांडेय, पं रामावतार त्रिपाठी, राजेश गर्ग आदि बिप्र जन् उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें