बैंक ऑफ बड़ौदा ने पुलिसकर्मियों के लिए भेंट किये 5000 फेस मास्क

आज सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा के भोपाल अंचल द्वारा पुलिसकर्मियों के लिए 5000 फेस मास्क भेंट किये।बैंक ने अपने सामाजिक कर्तव्यों के निर्वहन के तहत देश व प्रदेश में फैले कोविद-19 कोरोना महामारी की रोकथाम और आमजन के स्वास्थ्य हित में विगत महीने से निरंतर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के पुनीत उद्देश्य से यह कार्य किया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भोपाल जोन, भोपाल श्री उपेंद्र जैन को 5000 फेस मास्क एमपीसीजी के महाप्रबंधक श्री सुरेंद्र शर्मा द्वारा भेंट किये गए।

 इस अवसर पर उप महाप्रबंधक श्री प्रमोद शर्मा, श्री आर सी यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
 साथ ही आईटीसी कम्पनी द्वारा खाद्य  सुरक्षा अधिकारी श्री डीके वर्मा  के सहयोग से कर्मचारियों के लिए आज पुलिस  कंट्रोल रूम में 70 कार्टून बिस्किट और 80 कार्टून केक भी प्रदान किये गये।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें