राज्यपाल श्री टंडन ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के मध्य किया विभागों का आवंटन

राज्यपाल श्री लाल जी टंडन ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अनुशंसा पर मंत्रिमंडल सदस्यों के मध्य विभागों का आवंटन कर दिया है।
राज्यपाल श्री टंडन ने डॉ० नरोत्तम मिश्रा को मंत्री, गृह, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, श्री तुलसी सिलावट को मंत्री, जल संसाधन विभाग, श्री कमल पटेल को मंत्री, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, श्री गोविंद सिंह राजपूत को मंत्री, खाद्य नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण एवं सहकारिता विभाग और सुश्री मीना सिंह मांड़वे को मंत्री, आदिम जाति कल्याण विभाग का प्रभार दिया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें