बायोमेडिकल वेस्टेज के डिस्पोजल कार्य के लिये जिलास्तरीय समिति गठित

Advertisement

कटनी  कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जिले में बायोमेडिकल वेस्टेज के डिस्पोजल के लिये समिति का गठन किया है। इस समिति में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी को अध्यक्ष, आयुक्त नगर पालिक निगम को सदस्य सचिव, सीएमएचओ और सिविल सर्जन को सदस्य नियुक्त करते हुये कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा आदेश जारी किया गया है। इस समिति बैठक बुधवार को अपर कलेक्टर रोहित सिसोनिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें श्री सिसोनिया द्वारा नगर निगम आयुक्त सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को जिले में बायोमेडिकल वेस्टेज के डिस्पोजल को लेकर विस्तार से दिशा-निर्देश दिये गये।

            गौरतलब है कि राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसके लिये विस्तार से गाईडलाईन जारी की गई है। जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा वर्तमान में कोविड-19 महामारी से निपटने एवं बढ़ते संक्रमण को रोकने हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। वर्तमान में बढ़ते संक्रमण एवं स्वास्थ्य सेवाओं में ऑक्सीजन की उपलब्धता के साथ-साथ स्वास्थ्य संस्थाओं, कोविड-19 मरीजों द्वारा उत्पन्न होने वाले जैव अपशिष्ट का प्रबंधन भी एक महत्वपूर्ण चुनौती है। संक्रमित व्यक्ति से उत्पन्न होने वाले जैव अपशिष्ट के निस्तारण में लापरवाही से जन सामुदाय में यह संक्रमण फैल सकता है।

      जिले में क्रियाशील विभिन्न कोविड-19 शासकीय एवं निजी संस्थाओं जैसे डीसीएचसी, सीसीसी, फीवर क्लीनिक, सैम्पल कलेक्शन सेन्टर, वेक्सीनेशन सेन्ट से उत्पन्न होने वाले कोविड-19 जैव अपशिष्ट मास्क, ग्लब्ज, पीपीई किट आदि को नियमानुसार निष्काषित करने के लिये निर्देशित करने एवं शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार अपशिष्ट के निष्काशन की समय समय पर मॉनीटरिंग करने एवं इसके साथ ही नगर निगम एवं जिले में कार्यरत कॉमन बायोमेडिकल वेस्ट ट्रीटमेन्ट फैसिलिटी को प्रतिदिन संबंधित कोविड-19 संस्थाओं से अपशिष्ट लेने व निस्तारण के संबंध में समिति द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें