ब्रेकिंग न्यूज़ : मध्यप्रदेश में 1 जून से खुल जायेगा लॉकडाउन, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की घोषणा

(भोपाल) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ अधिकारीयों  के साथ बैठक की है उन्होने कहा की मध्यप्रदेश सरकार 31 मई के बाद मध्यप्रदेश में 1 जून से अनलॉक कर दिया जायेगा  शिवराज सिंह चौहान  ने कहा की मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण को हराने में हम सफल हो गए है धीरे – धीरे कोरोना के मामले में कमी आई है आपको बता दे की पिछले 24 घंटे के कोरोना मामले के बारे में पता किया जाये तो  मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, एमपी के आकड़ो के मुताबिक बताया गया है की कोविड 19 की स्थिति के  कुल स्वस्थ्य मरीज : 9,406 21 मई को पॉजीटिव केस : 4,384 कुल ऐक्टिव केस : 67,625 कुल कोविड केस : 7,57,119 कुल स्वस्थ हुए मरीज : 6,82,100 है।  

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया की मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रण  में है कोरोना के मामले में उन्होने कहा की सकारात्मक दर 5% से कम और ठीक होने की दर 90%  हो गई है  जो की खुशी की बात है उन्होने जिले के अधिकारीयों  को कोरोना संक्रमण का 31 मई तक कोरोना के नियमो का कड़ाई से पालन कराने  का निर्देश भी दिया है उन्होने बताया की “हम राज्य को हमेशा के लिए बंद नहीं कर सकते” इसलिए 1 जून से नियमानुसार कुछ दिनों में अनलॉक हटाना होगा इससे एक बात साबित हो गई है कि अब वे लॉकडाउन लगाने के पक्ष  में  नजर नहीं आ रहे और इससे मध्यप्रदेश के लोगो में खुशी नजर आ रही है लॉकडाउन से जहाँ देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पंहुचा है वही एक ओर व्यापारियों  का जो नुकसान हो रहा था गरीब को इस लॉकडाउन में खाने के लिए सोचना पड़ रहा था लेकिन कहते है शिवराज मामा अपने भाइयो और बहनो को ज्यादा दिन तक कैसे दुखी देख सकते है जैसे ही कोरोना महामारी हमारे कण्ट्रोल में आ गई है वैसे ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1 जून से अनलॉक करने की घोषणा कर दी है

उन्होने बताया की कोरोना संक्रमण को हराने में हमारे पास वैक्सीन उसकी सुरक्षा कवच का कार्य कर रही है और हमारे द्वारा कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की संख्या बढ़ाई जाएगी और मैं प्रदेशवासियों से आग्रह करता हू कि कोरोना की वैक्सीन अवश्य लगवाए

  

         

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें