कमिश्नर नर्मदापुरम् ने आरोग्य एप डाउनलोड करने की अपील की

कमिश्नर नर्मदापुरम् संभाग श्री रजनीश श्रीवास्तव ने  आमजनो से कहा है कि वे कोरोना वायरस के संक्रमण की जानकारी एवं उसके जोखिम से सर्तक रहने के प्रयोजन से आरोग्य सेतु एप अपने मोबाईल के गूगल प्ले स्टोर से अनिवार्य रूप से डाउनलोड करे। कमिश्नर श्री श्रीवास्वत ने बताया है कि उक्त आरोग्य सेतु एप का निर्माण भारत सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण की जानकारी एवं उसके जोखिम से सर्तक रहने के प्रयोजन से किया गया है।
कमिश्नर श्री श्रीवास्वत ने संभाग के समस्त कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारियो को निर्देशित किया है कि वे अपने मोबाईल के गूगल प्ले स्टोर से आरोग्य सेतु एप अनिवार्य रूप से डाउन लोड करे इसके साथ ही उक्त एप अपने परिवार के सदस्यो के मोबाईल में भी डाउनलोड कराए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें