कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गए अधिकारी को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
(डिंडोरी) कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने शुक्रवार को जनपद पंचायत अमरपुर एवं समनापुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अमरपुर श्री ए.एस. कुसराम, नायब तहसीलदार अमरपुर सुश्री नीलम श्रीवास व ब्लॉक षिक्षा अधिकारी समनापुर श्री जे.एस. कुसरे अनुपस्थित पाये गए। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने उक्त तीनों अधिकारियों के दायित्व निर्वहन में लापरवाही पूर्वक कार्यप्रणाली को गंभीरता से लेते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने कोविड-19 के दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारियों को रोजाना उपस्थित रहकर सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने आदेश जारी किए थे। उक्त अधिकारियों के द्वारा सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण यह कार्यवाही की गई है।
