ब्रेकिंग न्यूज़ : मध्यप्रदेश की 12वीं बोर्ड परीक्षा भी हुई रद्द , बच्चों की ज़िंदगी हमारे लिए अनमोल
(भोपाल) सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द होने के बाद के बाद मध्यप्रदेश 12वीं बोर्ड परीक्षा भी रद्द कर दी गई है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा है कि, ‘मध्यप्रदेश में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएँ इस वर्ष अयोजित नहीं की जाएंगी। बच्चों की ज़िंदगी हमारे लिए अनमोल है। कैरियर की चिंता हमलोग बाद में कर लेंगे। बच्चों पर जिस समय कोविड-19 महामारी का बोझ है, उस समय हम उन पर परीक्षाओं का मानसिक बोझ नहीं डाल सकते !’
मुख्यमंत्री श्री सिंह ने कहा कि , ’12वीं कक्षा का रिजल्ट किस आधार पर निकाला जाए, इस पर फैसले के लिए हमने मंत्रियों का एक समूह गठित कर दिया है। यह समूह विशेषज्ञों से विचार-विमर्श करने के बाद तय करेगा कि रिजल्ट किस आधार पर निकाला जाए। आंतरिक मूल्यांकन (इंटरनल असेसमेंट) या रिजल्ट जारी करने के अन्य सभी उचित विकल्पों पर विचार किया जाएगा।’
उन्होने यह भी कहा कि यदि बारहवीं का कोई विद्यार्थी बेहतर परिणाम या परिणाम में सुधार के लिए परीक्षा देना चाहेगा, तो उसके लिए विकल्प खुला रहेगा और कोरोना की स्थिति सामान्य होने पर बारहवीं की परीक्षा दे सकेगा।
इससे पूर्व मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हम पहले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे और बच्चो कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेंगे।
मध्यप्रदेश में 12वीं बोर्ड की परीक्षा इस वर्ष आयोजित नहीं की जाएगी। बच्चों की जिंदगी हमारे लिये अनमोल है, करियर की चिंता हम बाद में कर लेंगे। ऐसे समय जब पूरा देश और प्रदेश कोरोना का संकट झेल रहा है तब बच्चों पर परीक्षाओं का मानसिक बोझ डालना उचित नहीं है: CM श्री @ChouhanShivraj https://t.co/p53zE78qiW
— School Education Department, MP (@schooledump) June 2, 2021
