ब्रेकिंग न्यूज़ : अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फ़ोन पर की चर्चा

Advertisement
(नई दिल्ली) अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से टेलीफोन पर अमेरिका से कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति तथा द्विपक्षीय रणनीति साझेदारी को मजबूत बनाने के बारे में विचार-विमर्श किया है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बातचीत के बारे में ट्वीट के मांध्यम से जानकारी दी है कि हमने कोरोना वैक्सीन के संबंध में भारत और अमेरिका के बीच सहयोग के उपायों पर विचार-विमर्श किया है। नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की वैक्सीन की आपूर्ति करने संबंधी नीति के तहत भारत को वैक्सीन मुहैया कराए जाने के आश्वासन पर अमेरिका के प्रति आभार व्यक्त किया है। मोदी ने महामारी का मुकाबला करने के लिए भारत के साथ एकजुटता प्रदर्शन करने पर अमेरिकी सरकार, वहां के उद्योग जगत और भारतीय मूल के लोगों के प्रति धन्यवाद प्रकट किया। मोदी ने कहा कि कमला हैरिस के साथ उन्होंने भारत-अमेरिका के बीच वैक्सीन संबंधी संयोग पर चर्चा करने के साथ ही महामारी के बाद विश्व स्वास्थ्य परिदृश्य और अर्थव्यवस्था की बहाली के उपायों पर भी चर्चा की।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार कमला हैरिस ने मोदी को बताया है कि अमेरिका भारत सहित विभिन्न देशों को वैक्सीन मुहैया कराएगा। दोनों नेताओं ने भारत और अमेरिका के बीच चिकित्सा सामग्री की उपलब्धता और आपूर्ति श्रृंखला के बारे में भी चर्चा की है । इस दौरान वैक्सीन उत्पादन के क्षेत्र में सहयोग पर भी विचार किया गया। दूरगामी दृष्टि से महामारी का मुकाबला करने के लिए क्वाड की वैक्सीन पहल के संबंध में दोनों देशों के बीच साझेदारी पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि महामारी के बाद सामान्य स्थिति कायम होने पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति भारत की यात्रा करेंगी। भारत उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक है।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें