ब्रेकिंग न्यूज : उत्तरप्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अन्तर्गत बुंदेलखंड में सत्ता संघर्ष

Advertisement

चरखारी ब्लॉक प्रमुख के लिए नवनिर्वाचित बीडीसी श्रीमती पुष्पा यादव होगी भाजपा प्रत्याशी

(महोबा) बुंदेलखंड में उत्तर प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महोबा जिले में चरखारी ब्लॉक से सर्वाधिक मतों से जीती श्रीमती पुष्पा यादव ने भाजपा से चरखारी ब्लॉक प्रमुख के लिए दावा किया है l बुंदेलखंड के युवा नेता राहुल सिंह यादव की मां श्रीमती पुष्पा यादव को ब्लॉक प्रमुख बनाने के लिए जिला पंचायत महोबा की अध्यक्ष श्रीमती ममता रमेश यादव एवं समर्थकों ने निर्वाचित बीडीसीयों से संपर्क साधा है l हमीरपुर महोबा लोकसभा क्षेत्र के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने भी हाईकमान से पैरवी की है l नवनिर्वाचित बीडीसी श्रीमती पुष्पा यादव के पति अरविंद सिंह यादव नगर पालिका परिषद चरखारी से लंबे समय तक सभासद रहे हैं, पंचम सिंह यादव भी ग्राम पंचायत जतोरा से ग्राम प्रधान रहे हैं l हमीरपुर महोबा संसदीय क्षेत्र में राहुल सिंह यादव का युवाओं में जबरदस्त जनाधार है l चरखारी ब्लॉक में विजय होकर पहुंचे नवनिर्वाचित बीडीसी श्रीमती पुष्पा यादव के साथ लामबंद होने लगे हैं l प्रशासन से ब्लॉक प्रमुख की तारीख का इंतजार और रायशुमारी रहना शेष है l नवनिर्वाचित बीडीसी श्रीमती पुष्पा यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से जनसेवा कार्य करने का सौभाग्य मिला है, जनता का आशीर्वाद ही मेरी संपत्ति है l मैं जनता के सुख दुख में साथ हूं l

रिपोर्ट : पंकज पाराशर, छतरपुर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें