ब्रेकिंग न्यूज़ : पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पार्टियों ने बनाया गठबंधन

Advertisement

(चंडीगढ़) पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने  गठबंधन कर लिया। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने एक संवाददाता सम्मेलन में गठबंधन की घोषणा करते हुए इसे पंजाब की राजनीति में एक नया दिन बताया। उन्होंने बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की मौजूदगी में कहा, “आज का दिन ऐतिहासिक है..पंजाब की राजनीति में एक बड़ा मोड़ है। उन्होंने कहा कि शिअद और बसपा संयुक्त रूप से 2022 के चुनाव और अन्य चुनाव एक साथ लड़ेंगे। मायावती उन्होंने कहा कि बसपा पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 20 पर चुनाव लड़ेगी, जबकि शेष पर शिअद लड़ेगी। बसपा जिन सीटों पर चुनाव लड़ेगी उनमें जालंधर में करतारपुर साहिब, जालंधर-पश्चिम, जालंधर-उत्तर, फगवाड़ा, होशियारपुर अर्बन, रूपनगर जिले में दसूया, चमकौर साहिब, पठानकोट में बस्सी पठाना, सुजानपुर, मोहाली, अमृतसर उत्तर और अमृतसर सेंट्रल शामिल हैं.

शिअद ने पहले भाजपा के साथ गठजोड़ किया था और बादल के नेतृत्व वाली पार्टी ने पिछले साल कृषि कानूनों के मुद्दे पर एनडीए से वाकआउट किया था। शिअद के साथ गठबंधन के तहत भाजपा 23 सीटों पर चुनाव लड़ती थी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें