एसपी एवं थाना प्रभारी को राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण परिषद ने किया सम्मानित
(टीकमगढ़) पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे द्वारा कोरोना महामारी की विषम परिस्थिति में टीकमगढ़ की कानून व्यवस्था के अभूतपूर्व मैनेजमेंट द्वारा अपने कर्तव्य का पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करते हुए टीकमगढ़ जिले के नागरिकों की जो सेवा की है उसके लिये राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण परिषद के पत्रकारों ने उन्हे स्मृति चिन्ह – साल श्रीफल एवं फूल मालाओं को भेंट कर सम्मानित किया। एस पी प्रशांत खरे एवं थाना प्रभारी वीरेंद्र पवार को सम्मानित करते हुए पत्रकारों ने कहा कि हम सभी आभारी हैं और आपके सुखद भविष्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं।

