सीएमओ नगर परिषद बड़ामलहरा द्वारा शासन के आदेशों की अवहेलना, सीएम ने दिए जांच के आदेश

 सीएमओ प्रदीप रिछारिया की 2 वेतन वृद्धियां रुकेंगी

(भोपाल) बुंदेलखंड में नगर परिषद बड़ामलहरा के निर्माण कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। मध्यप्रदेश शासन के आदेशों की छतरपुर जिले में सीएमओ नगर परिषद बड़ामलहरा प्रदीप रिछारिया द्वारा खुलकर अवहेलना की जा रही है। नियमों को ताक कर मनमर्जी से कार्य करने के दोषी सीएमओ प्रदीप रिछारिया को कमिश्नर की जांच में दोषी पाए जाने से मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं l प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भोपाल ने एक शिकायत की जांच में नियमों को ताक कर मनमर्जी से कार्य करने का जांच प्रतिवेदन दिनांक 21 सितंबर 2020 को आयुक्त को भेजा है l जांच प्रतिवेदन पर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदीप रिछारिया को पदीय दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन न करने का दोषी माना है तथा कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 2 वेतन वृद्धियां असंचयी प्रभाव से रोके जाने के लिये जबाब तलब किया है l

ज्ञात हो कि सीएमओ प्रदीप रिछारिया नगर परिषद बड़ामलहरा में लम्बे समय से भ्रष्टाचार में लिप्त होकर मनमानी करते आ रहे हैं और स्थानीय नेताओं की चरण वंदना कर अपनी तगड़ी पहुंच के कारण नगर परिषद बड़ामलहरा को खोखला कर रहे हैं l
लगातार चली आ रही मनमानी की कड़ी में इन्होंने शासकीय ठेकेदारों स्वत्वों के भुगतान के लिए भटकाया और भटकाने के बाद जब सीएम हेल्पलाइन में शिकायतें होने लगीं तो कलेक्टर को गुमराह कर अर्जित राशि को मनमाने ढंग से आदेश निकाल दिये l उनके द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है l इन मनमाने रवैया के खिलाफ भारी संख्या में जनसुनवाई में आवेदन पहुंचने लगे परन्तु जिले का दुर्भाग्य है कि जनसुनवाई की शिकायतें भी इन्हीं भृष्ट अधिकारियो के पास पहुंचने लगीं जब कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने साफ निर्देश दिये हैं कि शिकायत का निपटारा कलेक्टर अपने सामने ही करें, विभाग को अग्रेषित करना पर्याप्त नहीं है l
अब देखना यह है कि आकाओं के संरक्षण के चलते छतरपुर जिले के प्रदीप रिछारिया सीएमओ नगर परिषद बड़ामलहरा की मनमानी ऐसे ही चलती है या अधिकारी कुछ अंकुश लगा पाएंगे ?

रिपोर्ट : पंकज पाराशर छतरपुर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें