3 वर्ष बाद भी पन्ना में इंजीनियरिंग कॉलेज एवं कृषि महाविद्यालय का अधूरा रहा सपना

चुने हुए जनप्रतिनिधियों को बिसरी 2018 कैबिनेट की मंजूरी

(पन्ना) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वर्ष 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान जन आशीर्वाद यात्रा पूरे मध्यप्रदेश में निकाली गई थी। इसी कड़ी में पन्ना पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पन्ना जिले के लिए कई सौगातें दी थी जिसमें पन्ना जिला मुख्यालय में कृषि महाविद्यालय एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज को उन्नयन करते हुए इंजीनियरिंग कॉलेज का दर्जा दिया गया था। साथ ही पन्ना जिले के अमानगंज अस्पताल को सिविल अस्पताल की सौगात दी गई थी और पन्ना जिला अस्पताल को 300 बिस्तर का अस्पताल बनाने के लिए कहा गया था। मगर 3 वर्ष गुजर जाने के बाद भी यह सभी सौगातें खाली बस्ते में पड़ी हुई हैं जिनको लेकर जिले के तीनों विधायकों द्वारा 3 वर्ष में ऐसा कोई भी कार्य नहीं किया गया है जो कि जमीनी स्तर पर अमलीजामा पहनाया जा सके। पन्ना जिले के समाजसेवी पन्ना विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राम बिहारी गोस्वामी ने कहा कि आज 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी जहां इंजीनियर कॉलेज का स्टाफ स्वीकृत नहीं हैऔर ना ही इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र छात्राओं का प्रवेश सुनिश्चित हो सका है। वहीं दूसरी ओर कृषि महाविद्यालय का निर्माण कार्य का भूमि पूजन भी नहीं हुआ है। वहीं जिला अस्पताल में 300 बिस्तर का अस्पताल बनाए जाने का कार्य आज तक शुरू नहीं हो पाया है। पन्ना जिले के अमानगंज जो की व्यवसायिक नगरी के नाम से जानी जाती है वहां पर सिविल अस्पताल का निर्माण कार्य साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम की पदस्थापना बढ़ाकर की जानी थी, वह आज तक नहीं हो पाई है। इसका जो प्रमुख कारण है वह यह है कि जिले के नेताओं द्वारा सिर्फ बालू खदान और अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। जिसकी वजह से जिले की जनता के हित में होने वाले कार्य अधर में लटके पड़े हुए हैं । चाहे कांग्रेस का डेढ़ वर्ष का कार्यकाल का है या फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार का डेढ़ वर्ष का कार्यकाल का है, दोनों दलों की सरकार विगत 3 वर्षों में रही है। मगर जो पूर्व में कैबिनेट में पास सौगातें पन्ना जिले के लिए पड़ी हुई है। उनको अमलीजामा पहनाने को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है जिसका खामियाजा पन्ना जिले के छात्र छात्राओं व्यापारियों एवं पन्ना शहर से प्रेम रखने वाले लोगों को उठाना पड़ रहा है। जिले के सभी जनप्रतिनिधियों और सभी दलों की राजनीतिक लोगों से आग्रह है कि इस मुहिम को लेकर प्रदेश स्तर पर प्रयास किया जाए ताकि जिले में वर्ष 2021 – 22 सत्र में इंजीनियरिंग कॉलेज एवं शहर के किसी भी शासकीय भवन में कृषि महाविद्यालय की कक्षाओं को शुरू कराया जा सके और जिले में 300 बिस्तर का अस्पताल एवं अमानगंज मे सिविल अस्पताल बनने से लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके।

रिपोर्ट : राम बिहारी गोस्वामी, पन्ना

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें