4 जुलाई से प्रारंभ होगा वेंकट पुस्तकालय का संचालन

कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्धारित प्रोटोकॉल्स का पालन सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

कटनी  कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार 4 जुलाई से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा संचालित वेंकट पुस्तकालय पूर्ववत् अनुसार निर्धारित दिवसों में, नियत समय-सीमा में संचालित किया जायेगा। इस संबंध में कलेक्टर श्री मिश्रा ने नगर निगम आयुक्त को आवश्यक निर्देश जारी किया है।

            वेंकट पुस्तकालय में पाठकगण, प्रबुद्धजन, विद्यार्थियों आदि आगंतुकों को कोविड-19 के निर्धारित प्रोटोकॉल का अनिवार्य रुप से पालन सुनिश्चित करना होगा। साथ ही प्रभारी वेंकट पुस्तकालय, ग्रंथपालन, नगर पालिक निगम कटनी को आदेशित किया गया है कि पुस्तकालय प्रांगण की आवश्यक साफ-सफाई, सैनीटाईजेशन कराते हुये प्रतिदिन सोशल डिस्टेन्सिंग के साथ बैठक व्यवस्था सुनिश्चत की जाये तथा चेहरे पर मास्क की अनिवार्यतः के साथ पुस्तकालय का संचालन किया जाये।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें