मच्छरजनित रोगों से बचाव के बारे में जागरूकता अभियान जारी
(भोपाल) डेंगू माह के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी एवं जिला मलेरिया अधिकारी श्री अखिलेश दुबे के मार्गदर्शन में एम्बेड परियोजना फैमिली हेल्थ इंडिया, मलेरिया विभाग एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, भोपाल द्वारा शनिवार को बागसेवनिया क्षेत्र के रेत बाजार में आंगनवाड़ी के पास एक बृहद गड्ढे में बी.टी.आई डाला गया, साथ ही आंगनवाड़ी पर सभी लोगों को घर का कचरा गड्ढे में नही डालने के बारे में बताया एवं कहा कि कचरे की गाड़ी में ही कचरा डाले। अभियान के दौरान नागरिको को हिदायत दी गई कि अगर कचरा आप इस गड्ढे में डालेंगे तो निश्चित रूप से मच्छर पैदा होंगे और इस गड्ढे से आप लोगों को बीमारियां होंगी। इसी तरह अशोका गार्डेन के वार्ड क्रमांक 71 में गुप्ता कॉलोनी में घर-घर जाकर सर्वे किया एवं लोगों के घरों में पानी के टैंक में ओइल्फिल्मइंग कराई गई जिससे लार्वा नही पनपे। एम्बेड परियोजना के जिला समन्वयक डॉ. संतोष भार्गव एवं जनअभियान परिषद के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर श्री हरिराम अहिरवार ने संयुक्त रूप से भ्रमण कर लोगों को मच्छरजनित रोगों से बचाव के बारे में बताया। इसी दौरान ग्राम बंगरोदा में ग्राम विकाश प्रस्फुटन समिति के सदस्यों के साथ बैठक की गई। जिसमें लोगों से अपने घर के ऊपर पड़े खाली बर्तन, टायर एवं अनुपयोगी समान को विनिष्ट करने के लिए अपील की साथ ही कहा कि अगर जरूरी सामान इसमें हो तो घर के अंदर ऐसे स्थान पर रखें जहाँ इनमें पानी नही भरे।
