दिल्ली में आज बारिश होने की संभावना

(नई दिल्ली) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम, 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने शहर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान जताया है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 68 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार सुबह मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 130 था। शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच के एक्यूआई को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें