शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार दिलाने 15 जुलाई से विकासखण्डवार आयोजित होंगे रोजगार कैम्प

Advertisement

(कटनी)  जिले के शिक्षित एवं बेरोजगारों को आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के तहत रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसआईएस सिक्योरिटी सर्विसेस प्राईवेट लिमिटेड अनूपपुर द्वारा जिले के समस्त विकासखण्डों में रोजगार कैम्प आयोजित किये जायेंगे। इन कैम्प के आयोजन को लेकर कैलेण्डर भी जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार 15 जुलाई से 23 जुलाई तक अलग-अलग विकासखण्डों में यह कैम्प आयोजित होंगे। रोजगार कैम्प के आयोजन को लेकर सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे ने जिले की समस्त जनपद पंचायतों के सीईओ तथा विकासखण्डों के विकासखण्ड प्रबंधक मध्यप्रदेश डे राज्य आजीविका मिशन को आवश्यक निर्देश जारी किये गये हैं।

जारी कैलेण्डर अनुसार बहोरीबंद विकासखण्ड में 15 जुलाई को रोजगार कैम्प का आयोजन जनपद पंचायत बहोरीबंद में होगा। इसी प्रकार 16जुलाई को रीठी जनपद पंचायत, 19 जुलाई को ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत, 20 जुलाई को विजयराघवगढ़ जनपद पंचायत, 22 जुलाई को कटनी जनपद पंचायत और 23 जुलाई को बड़वारा जनपद पंचायत में किया जायेगा। रोजगार कैम्प के संबंध में अधिक जानकारी के लिये एसआईएस के भर्ती अधिकारी नारायण शर्मा के मोबाईल नंबर 7465837287 अथवा 8817240359 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें