शासकीय चिकित्सालय के कचरे के उठाव उपरान्त किया गया कीटनाशक दवा का छिडकाव

Advertisement

(कटनी) निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे द्वारा स्वास्थ्य विभाग के दरोगाओं की विगत दिवस आयोजित बैठक में दिये गए निर्देशों के परिपालन में निगम के नगर की सुचारू सफाई व्यवस्था हेतु प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी द्वारा नगर के विभिन्न मार्गो की सफाई व्यवस्था एवं अभियान के तहत रोजाना चलाये जा रहे नाले-नालियों की सफाई कार्य का निरीक्षण किया जाकर आवश्यक निर्देश प्रदान किये गए। निरीक्षण के दौरान विश्राम बाबा वार्ड में स्वच्छता दूतों की उपस्थिति की जांच की जाकर वार्ड की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखनें के निर्देश प्रदान किये गए।  नगर की सफाई व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए शासकीय चिकित्सालय प्रांगण के कचरे की जे.सी बी मशीन के माध्यम से सफाई कराई जाकर कीटनाशक दवा के छिडकाव का कार्य कराया गया। नगर के मुख्य मार्गो की सफाई व्यवस्था के तहत स्वच्छता निरीक्षकों की उपस्थिति में पन्ना मोड, बस स्टेण्ड परिसर, नदीपार मुक्तिधाम परिसर कटनी नदी पुल के ऊपर, आदर्श कॉलोनी वन्डर प्ले स्कूल गली में डोर टू डोर एवं सफाई उपरान्त कीटनाशक दवा का छिडकाव सहित अवारा सुआरों को पकडनें का कार्य, मिशन चौक, थाना कोतवाली मुख्य मार्ग, गांधी द्वार डस्टबिन की सफाई, स्टेट बैंक तिराहा प्वाइंट, जगमोहनदास वार्ड में शैलेष जायसवाल जी के घर के सामनें खाली प्लाट की सफाई, वीर सावरकर वार्ड में शनि मंदिर रोड एवं रेल्वे लाईन किनारे नामदेव जी के घर के सामनें रोड किनारे की मिट्टी की सफाई, राजीव गांधी वार्ड के मुख्य मार्गो, कावस जी वार्ड भीमराव चौक से विवेकानंद चौक, सुलभ शौचालय, बरगवां मुख्य मार्ग, फारेस्टर वार्ड स्थित जयहिंद चौक से भरत चौक और रंगनाथ मंदिर तक रोड की सफाई का कार्य, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, विवेकानंद वार्ड लखेरा के मुख्य मार्गो तथा बाबा नारायण शाह वार्ड के बरगवां ओव्हर ब्रिज के नीचे, द्वारका सिटी के पास, चांडक चौक पुल से पन्ना मोड तक मुख्य मार्गो के डिवाइडरों के दोनों ओर सफाई की जाकर कचरे के उठाव का कार्य किया गया।

नगर के बडे एवं छोटे नाले नालियों की सफाई हेतु स्वच्छता गेंग के माध्यम से चलाये जा रहे अभियान के तहत जयप्रकाश वार्ड स्थित धर्मलोक हास्पिटल के पास वाले बडे नाले, बी0डी0 अग्रवाल वार्ड स्थित विश्वकर्मा पार्क के पास, बरगवां भूमि प्रगट शारदा माता मंदिर के पास स्थित बडे नाले, कावस जी वार्ड के विभिन्न स्थलों के तहत कावस जी स्कूल के पीछे, टिकरा के उपर वाली बस्ती में दीपू नेपाली एवं संदीप हवलदार के घर के सामनें स्थित नाली तथा डा0डी शंकर के सामनें वाली नाली की सफाई, फारेस्टर र्वाड में रजक गली की नालियों, माधवनगर एल.आई.सी कार्यालय के बाजू स्थित नाले सहित नगर के अन्य स्थलों के बडे एवं छोटे नाले नालियों की सफाई की जाकर कचरे के उठाव का कार्य किया गया।

रिपोर्ट : मतीन खान

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें