भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को पुत्री रत्न प्राप्त होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां

Advertisement

(कटनी) भारतीय जनता पार्टी म प्र के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को पुत्रीरत्न की प्राप्ति हुई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के परिवार में आई इस खुशी पर कटनी भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल द्वारा जिला कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को मिष्ठान खिलाकर एक दूसरे को भाजपा परिवार में आई इस खुशी पर बधाइयां दी गई । खबर आने के साथ ही कटनी जिले के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से विष्णुदत्त शर्मा एवं श्रीमती स्तुति शर्मा को बहुत -बहुत बधाई दी गई है। जिला कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी , निवर्तमान महापौर शशांक श्रीवास्तव ,पूर्व विधायक अलका जैन, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी गौतम, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी, सोशल मीडिया जिला संयोजक सचिन तिवारी ने भी एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशियों में सहभागिता की ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें