अशासकीय विद्यालयों को योजनाओं के समय सीमा में क्रियान्वयन के निर्देश
जिला शिक्षा अधिकारी बी.बी. दुबे ने जिले के समस्त अशासकीय विद्यालयों के संचालकों को शासन द्वारा संचालित छात्रवृत्ति, प्रोफाईल अपडेशन, छात्र मैपिंग इत्यादि कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही निर्देशित किया गया है कि संबंधित संकुल प्राचार्य के माध्यम से इस संबंध में पूर्णतः जानकारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में जमा कराना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर संबंधित विद्यालय की मान्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की कार्यवाही की जायेगी।
