झिरन्या का एश्वर्य टोक्यो में चलाएगा रायफल “सफलता की कहानी”

Advertisement
एश्वर्य ने हर स्पर्धा में मेडल दिलाए हैं 

(खरगौन) खेलों के महाकुम्भ की शुरूआत 23 जुलाई 2021 से जापान के टोक्यो शहर में होने जा रही है। खेलों के इस महाकुम्भ टोक्यो- 2020 ओलंपिक में शामिल होने के लिए दुनिया भर के खिलाड़ी जूट गए हैं। 23 जुलाई से 8 अगस्त तक सिर्फ टोक्या ओलंपिक ही चारो ओर छाया रहने वाला है। यह ओलंपिक खरगोन जिले के लिए भी बड़ी उपलब्धियों वाला हो गया है। इसका सबसे बड़ा कारण निषानेबाजी में हर स्तर की र्स्पधाओं में मेडल दिलाने वाले झिरन्या में रतनपुर के एश्वर्य प्रतापसिंह हैं। भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों की सूची में एश्वर्य ने भी टोक्यो में अपना मुकाम बनाया है। टोक्यो ओलंपिक में 33 खेलों में 42 स्थानों पर 339 मेडल इंवेट आयोजित होंगे। वास्तविक तौर पर खेलों को महाकुम्भ फुंकूषिमा में सॉफ्टबॉल के साथ 21 जुलाई को उद्घाटन समारोह के साथ ही होगा।

अन्तर्राष्ट्रीय र्स्पधाओं में पॉच, और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 29 मेडल दिलाए
खरगोन जिले की झिरन्या तहसील के छोटे से गांव रतनपुर में 3 फरवरी 2001 में किसान परिवार में जन्मे एश्वर्य प्रतापसिंह ने स्कूली र्स्पधाओं के साथ-साथ अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भी पदक दिलाए हैं। खेल अधिकारी पवी दूबे ने जानकारी देते हुए बताया कि एश्वर्य प्रतापसिंह तोमर ने अन्तर्राष्ट्रीय र्स्पधाओं में 2 स्वर्ण और 3 कास्य सहित पॉच पदक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 16 स्वर्ण, 6 रजत और 7 कास्य सहित 29 पदक मप्र के लिए जीते हैं। इसके अलावा एश्वर्य ने जूनियर वर्ल्ड कप में 50 मी. रायफल थ्री पोजिशन में 459.3 अंक हासिल कर नया विष्व रिकार्ड भी बनाया और देश को स्वर्ण पदक भी दिलाया। ज्ञात हो कि एश्वर्य 2015 से राज्य की शुटिंग अकादमी में प्रशिक्षण लेते रहे हैं। अब एश्वर्य प्रतापसिंह टोक्यो में पहुंचने से पहले अन्य देशों में प्रशिक्षण लेने के बाद टोक्यो में रायफल से निशाना साधने के लिए तैयार हो गए हैं। एश्वर्य टोक्यो में 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन मेन में अपना जौहर दिखाएंगे। इसके अलावा एश्वर्य को 10 मीटर एयर रायफल मेन में रिजर्व खिलाड़ी के रूप में भी रखा गया है।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें