योद्धा कल्याण योजना में आंगनबाड़ी कर्मियों एवं आशा कार्यकर्ताओं को सम्मिलित करने का आदेश जारी

मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना के विस्तृत निर्देश पूर्व में जारी किए गए हैं। प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास मध्यप्रदेश ने कोरोना संकट में जिलों में महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों, पर्यवेक्षकों लिपिकीय अमले के अतिरिक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आउटसोर्स कर्मियों को कोरोना के समय विभिन्न दायित्व सौपें गए हैं और रैपिड रिस्पांस टीम में शामिल किया गया है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अनुपालन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं द्वारा हितग्राहियों के घर-घर जाकर पोषण आहार वितरण भी किया जा रहा है। ग्राम स्तर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा आशा कार्यकर्ता के साथ कोविड-19 सुरक्षा संबंधी परामर्श निर्देशों का अनुपालन भी कराया जा रहा है। उक्त कोविड-19 के एक्सपोजर में और उनकी सक्रिय भूमिका के  दृष्टिगत सभी कर्मियों और अधिकारियों को मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना में पात्र कर्मी घोषित करने के निर्देश प्रदेश के सभी कलेक्टरों को दिये हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें