चित्रकारी के माध्यम से कोराना संक्रमण के खतरों के उपाय बताकर किया जा रहा जागरूक
हटा से 12 किलोमीटर दूर ग्राम काटी में एक व्यक्ति चित्रकारी के माध्यम से कोराना संक्रमण के खतरों के उपाय बताकर जागरूक कर रहे हैं। वह गाव-गाव जाकर गलियों में दीवारों पर स्लोगन लिखकर जागरूक कर रहे है।
ग्रामीणों से संदेश के माध्यम से आग्रह किया जा रहा है कि यदि आपके परिचित यदि बाहर निवास कर रहे है तो उन्हें वहीं रहने की सलाह दे।
साथ ही बार-बार साबुन से हाथ धोने, खासते छिकते समय रुमाल का उपयोग, एक दूसरे से हाथ ना मिलाए, भैया घर पर ही रहना कोराना से है बचना के साथ एक और अनोखी पेंटिंग बनाई है जिसमें डाक्टर और पुलिस के अथक प्रयास से कोराना को भगाने का प्रयास किया जा रहा है और अधंकार रुपी बीमारी से दीपक की रोशनी से उजाला करने वाली पेंटिंग बनाई है। पेंटर मनमोहन विश्वकर्मा का कहना है कि हमारे पास जो कला है उसी कला के माध्यम से ही लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
