विधायक ने मृतको के परिजनों को संबल योजना के तहत पांच-पांच हजार रूपये वितरित किए तथा विधायक स्वेच्छानुदान से पांच पांच हजार रूपये देने की घोषणा की

गत दिवस ग्राम मरदरी में आकाषीय बिजली गिरनें से ग्राम पंचायत उजान के चार व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी। बांधवगढ विधानसभा क्षेत्र के विधायक षिवनारायण सिंह ने ग्राम पंचायत उजान निवासी मृतकों के परिवार जनो से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा शोकाकुल परिवार को सांत्वना देकर धैर्य बढ़ाया। विधायक ने मृतको के परिवार क्रमषः मुकेश पिता श्री प्यारेलाल बसोर, मुकेश पिता गणेश सिंह, गोलू पिता अम्पत सिंह, अंकुर पिता रामरतन सिंह  को मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना से अन्त्येष्टि सहायता योजना अंतर्गत पांच पांच हजार रूपये की राषि घर पहुंचाकर दी गई। साथ ही विधायक द्वारा विधायक स्वेच्छानुदान मद से प्रभावित परिवारों को पांच पांच हजार रूपये की सहायता राषि देने की बात कही गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें