ब्रेकिंग न्यूज़ : ‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ गा कर सहदेव कुमार दिरदो हो गए मशहूर

Advertisement

(नई दिल्ली) स्कूल ड्रेस में ‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ गा कर मशहूर हुए सहदेव कुमार दिरदो से अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मुलाकात की है। छत्तीसगढ़ के सीएम से सहदेव कुमार दिरदो की मुलाकात का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में नजर आ है कि सहदवे दिरदो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बगल में खड़े हैं और वहां कुछ अन्य लोग भी मौजूद हैं। इसके बाद सहदेव कुमार दिरदो एक बार फिर ‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ गा कर सभी का मनोरंजन करते हैं। इस मुलाकात के बाद सीएम ने इस वीडियो को शेयर किया और लिखा ‘बचपन का प्यार….वाह!’

आपको बता दें कि में ‘बचपन का प्यार’ गाना गाते हुए सहदेव दिरदो का यह वीडियो कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो को देखने के बाद मशहूर सिंगर बादशाह ने सहदेव से फोन पर बातचीत की थी। दरअसल बादशाह ने भी कुछ वक्त पहले इस पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसके बाद बादशाह ने खुद इस बच्चे से वीडियो कॉल पर बात की और उसे मिलने के लिए चंडीगढ़ बुलाया है। इसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि बादशाह, सहदेव के साथ गाना शूट कर सकते हैं।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें