मण्डी बोर्ड के निर्माण कार्यों की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर भी होगी प्रदर्शित

Advertisement

(भोपाल) मण्डी बोर्ड अंतर्गत होने वाले समस्त निर्माण कार्यों की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर प्रदर्शित होगी। मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन मण्डी बोर्ड की आयुक्त-सह-प्रबंध संचालक सुश्री  प्रियंका दास ने मण्डी बोर्ड के कार्यपालन यंत्रियों को उक्त आशय के निर्देश बैठक में दिये।

सुश्री प्रियंका दास ने बैठक में निर्देशित किया कि पोर्टल पर निर्माण कार्य से संबंधित समस्त जानकारियाँ अपलोड की जायें, जिसमें स्थान, क्रियान्वयन एजेंसी का नाम, तकनीकी स्वीकृति, प्रशासकीय स्वीकृति, कार्य प्रारंभ होने से लेकर कार्य समाप्ति के दिनांक का भी उल्लेख ऑनलाइन किया जाना सुनिश्चित किया जाये।

बैठक में मण्डी बोर्ड भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, खरगोन, उज्जैन, मंदसौर, ग्वालियर, मुरैना, सागर, जबलपुर, सिवनी एवं रीवा के कार्यपालन यंत्री मौजूद थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें