सुकन्या समृद्धि खाता योजना में अधिक से अधिक खाते खुलवाये जावे – अधीक्षक जीएस सोलंकी
| सुपरवाईजर/आगनबाडी कार्यकर्ता आवंटित लक्ष्य के अनुसार खाता खुलवाये-श्री पाण्डेय, सुकन्या समृद्धि खाता योजना में प्रगति लाने के लिए बैठक आयोजित |
(श्योपुर) चंबल डिवीजन मुरैना के सुपरडेन्ट डाकघर श्री जीएस सोलंकी एवं डीपीओ महिला बाल विकास श्री ओपी पाण्डेय की उपस्थिति में प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रारंभ की गई योजना बेटी बचाओ-बेटी पढाओ के अंतर्गत सुकन्या समृद्धि खाता योजना में अधिक से अधिक खाता खोलने की दिशा में महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाईजर, आगनबाडी कार्यकर्ता एवं पोस्ट मास्टरों की एक बैठक राजीव गांधी सभागार मेला ग्राउंड पर आज आयोजित की गई।
इस बैठक में सहायक संचालक जनसंपर्क श्री जेपी राठौर, चंबल डिवीजन मुरैना डाकघर के सहायक सुपरडेन्ट श्री ओपी चतुवेदी, एसडीआई मुरैना श्री विजय दुबे, एसडीआई श्योपुर श्री गुजन शर्मा, पोस्ट मास्टर श्योपुर श्री हबीब अहमद, महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाईजर, आगनबाडी कार्यकर्ता, क्षेत्र के डाकघरों के पोस्ट मास्टर उपस्थित थे।
चंबल डिवीजन मुरैना के सुपरडेन्ट डाकघर श्री जीएस सोलंकी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा 2014 में सुकन्या समृद्धि खाता योजना प्रारंभ की गई थी। उस समय 10 वर्ष तक की उम्र की बालिकाओ के खाते एक हजार रूपये में खोले जाते थे। प्रधानमंत्री जी इस राशि को घटाकर 250 रूपये कर दिया है। सुकन्या समृद्धि खाता योजना में किसी भी डाकघर में खाता अब 250 रूपये से खोल सकते है। उन्होने कहा कि इ खोले जाने वाले खाते में वर्ष 2021-22 से 7.6 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। इसलिए ऐसी बालिकाओ के पालक अपनी बेटी का प्रतिवर्ष कम से कम 250 रूपये जमा कर खाता खोलने की सुविधा का लाभ उठा सकते है। कन्या का खाता खोलने के लिए एक वर्ष में अधितम रूपयें डेढ लाख जमा भी किया जा सकता है। खाता खोेलने के उपरांत 15 वर्ष तक राशि जमा की जावेगी। जब बेटी 18 वर्ष की होगी। तब जमा राशि को 50 प्रतिशत निकाल सकते है। इसी प्रकार खाता खोलने की दिनांक से संबंधित कन्या का खाता 21 वर्ष में परिपक्व हो जायेगा। बेटी के विवाह के समय खाते को बंद करने परिपक्व माना जावेगा। कन्या के पालको के द्वारा प्रतिवर्ष जमा की गई राशि आयकर में भी छूट प्रदान करने में सहायक बनेगी। परिपक्वता राशि भी पूर्णतः टेक्स फ्री रहेगी।
डीपीओ महिला बाल विकास श्री ओपी पाण्डेय ने बैठक में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सुकन्या समृद्धि खाता योजना लाडली लक्ष्मी योजना की भांति बेटी की शादी में सहायक बनेगी। सुकन्या समृद्धि खाता योजना में जीरा से 10 वर्ष तक की कन्या का खाता खोला जा सकता है। खोले जाने वाले खाते पर 7.6 प्रतिशत की दर से ब्याज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होने कहा कि आगनबाडी कार्यकर्ता और सुपरवाईजर को 20-20 के मान से इस योजना में खाता खोलने का लक्ष्य दिया गया है। जिसकी पूर्ति की जावे। साथ ही कन्याओं के पालको को पोस्ट आफिस में खाता खोलने के लिए प्रेरित किया जावे। उन्होने कहा कि पोस्ट आफिस के माध्यम से इंडिया पोस्ट पैमेंट बैक के अंतर्गत खाता खोलने की सुविधा प्रदान की गई है। जिसमें ऑनलाइन राशि जमा की जा सकती है। अन्य बैंको की भाति ही पोस्ट आफिस की इंडिया पोस्ट पैंमेंट बैंक में खाता खुलवाकर लाभ प्राप्त किया जा सकता है। सुकन्या समृद्धि खाता योजना के अंतर्गत पोस्ट आफिस में खाता खोलने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिसका लाभ आगनबाडी कार्यकर्ता, सुपरवाईजर अपने-अपने क्षेत्र की कन्याओ के खाता खुलवाकर प्रदान करने की दिशा में कदम उठावे।
चंबल डिवीजन मुरैना डाकघर के सहायक सुपरडेन्ट श्री ओपी चतुवेदी ने बैठक में बताया कि सुकन्या समृद्धि खाता योजना के अंतर्गत प्रारंभिक राशि रूपयें 250 जमा करने के उपरांत रूपयें एक हजार प्रतिमाह जमा करने पर कुल 01 लाख 80 हजार जमा होगी जिस पर 21 वर्ष के उपरांत परिपक्वता के समय पर अनुमानित भुगतान 5 लाख 10 हजार 373 रूपये किया जावेगा। उन्होने कहा कि महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाईजर और आगनबाडी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र की कन्याओं का खाता सुकन्या समृद्धि खाता योजना में खुलवाये। जिससे क्षेत्र की कन्याओं को योजना का लाभ प्राप्त होगा। साथ ही जमा की गई रकम शादी के समय सद्उपयोग करने में काम आयेगी।
