जनजातीय मंत्री सुश्री मीना सिंह ने दिल्ली में केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात की

Advertisement

(भोपाल) आदिम जाति एवं जनजातीय कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा से मुलाकात की। सुश्री मीना सिंह ने बैठक के दौरान केन्द्रीय श्री अर्जुन मुंडा से प्रदेश में जनजातीय समुदाय से अवगत कराते हुए उनके विकास के संबंध में चर्चा की।

इसके पूर्व मंत्री सुश्री मीना सिंह ने केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी से भी मुलाकात की। मध्यप्रदेश की जनजातीय मंत्री सुश्री मीना सिंह ने केन्द्रीय मंत्री से राष्ट्रीय उद्यान भ्रमण करने का आग्रह किया। साथ ही वहाँ स्थित देवस्थान मंदिर जो पुरानी संस्कृति के हैं इन्हें पुन: विकसित करने से संबंधित पहलुओं पर चर्चा की।

मंत्री सुश्री मीना सिंह ने केन्द्रीय जनजातीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह के साथ विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। इस चर्चा के दौरान विकास के विभिन्न आयामों पर चर्चा हुई।

सुश्री सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला से भी मुलाकात की। इस दौरान सुश्री मीना सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष के साथ जनजातीय समुदाय की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही विकास पर केन्द्रित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें