एसडीएम कोर्ट कटनी मध्यप्रदेश की टॉप 5 बेस्ट परफॉर्मिंग कोर्ट्स में शामिल

Advertisement

कटनी  कटनी जिले की एसडीएम कटनी कोर्ट, प्रदेश के टॉप 5 बेस्ट परफॉर्मिंग एसडीएम कोर्ट में चौथे स्थान पर शामिल है। कटनी जिले में उप खण्ड अधिकारी कटनी के न्यायालय में गत माह में 512 पंजीकृत प्रकरण दर्ज हुये हैं। वहीं माह में 520 प्रकरणों का निराकरण भी कोर्ट के माध्यम से हुआ है। प्रकरणों के निराकरण में एसडीएम कटनी बलबीर रमन, प्रदेश में चौथे स्थान पर रहे है।

      जारी सूची के अनुसार छतरपुर जिले के उपखण्ड अधिकारी बिजावर पहले स्थान पर शामिल हैं। वहीं छतरपुर जिले के ही उपखण्ड अधिकारी राजनगर दूसरे, रायसेन जिले के उप खण्ड अधिकारी रायसेन तीसरे, कटनी जिले के उप खण्ड अधिकारी कटनी चौथे और शहडोल जिले के उप खण्ड अधिकारी जयसिंहनगर पांचवे स्थान पर सूची में शामिल हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें