कोरोना को हराने के संकल्प के साथ निरन्तर कार्यरत है जिला आयुष अधिकारी

(होशंगाबाद)

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु विभिन्न विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी अपने दायित्वों के निर्वहन में दृढ़ निश्चय एवं समर्पण से जुटे हुए है।  इसी दिशा में कोरोना महामारी को हराने के संकल्प के साथ निरंतर कार्यरत हैं जिला आयुष अधिकारी डॉ.गिरीराज व्यास। डॉ.व्यास सहित आयुष चिकित्सकों की टीम द्वारा कोरोना वायरस से बचाव हेतु रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष औषधियों का नि:शुल्क वितरण कार्य किया जा रहा है। डॉ.गिरीराज व्यास के मार्गदर्शन में जिले में 4 लाख 84 हजार 400 लोगो को आयुष औषधियों का वितरण कराया जा चुका है। डॉ.व्यास द्वारा कंटेनमेंट जोन में एवं कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों को आयुष औषधियों के वितरण कार्य में विशेष योगदान दिया जा रहा है। उनके द्वारा कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए निरन्तर अपने अधीनस्थ चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को प्रेरित किया जा रहा है। आयुष चिकित्सको की टीम डॉ. व्यास के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट सेवाएं दे रही हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें