पर्यावरण संरक्षण हम सबका दायित्व – न्यायाधीश श्यामाचरण उपाध्याय
राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पौधों का किया गया रोपण
(कटनी) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं श्यामाचरण उपाध्याय, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष के मार्गदर्शन में, दिनेश कुमार नोटिया, जिला न्यायाधीश/सचिव एवं मनीष कौशिक, जिला विधिक सहायता अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी के दिशा-निर्देशन में गतिदिवस 15 अगस्त को जिला न्यायालय परिसर कटनी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसी अवसर पर ‘पंच-ज‘ अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी एवं एनएचएआई की टीम के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पीरबाबा से लखापतेरी तक विभिन्न प्रकार के लगभग 200 पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश श्री उपाध्याय ने “पंच-ज” अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग के आस-पास के क्षेत्रों के साथ-साथ संपूर्ण कटनी जिले में विभिन्न प्रकार के फलदायी पौधों का वृक्षारोपण कर कटनी शहर को हरे-भरे जिले के रूप में विकसित करने के लिये जिलावासियों से आह्वान किया।
सचिव श्री नोटिया ने जानकारी देते हुये बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी के सौजन्य से संपूर्ण जिले में जल, जीव, वन, भूमि और वायु के संरक्षण हेतु लगातार ‘पंच-ज‘ अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही आम जनता को भी पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए अपने-अपने स्तर पर कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
उक्त अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्यामाचरण उपाध्याय, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय आर0पी0 सोनी, विशेष न्यायाधीश संजीव कुमार पाण्डेय, जिला न्यायाधीश अभिषेक सिंह, इरशाद अहमद, अनिल कुमार, डी0के0 सिंह, राजेश कुमार श्रीवास्तव, सचिव दिनेश कुमार नोटिया, सीजेएम विकास चौहान, मजिस्ट्रेट श्री अग्नीन्ध्र द्विवेदी, अजय कुमार यदु, राघवेन्द्र पटेल, श्वेता मिश्रा, विजया भारती यादव, अंकिता जैन, सोनम शर्मा, उपमन्यु शुक्ल आदि न्यायाधीशगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी मनीष कौशिक एवं जिला न्यायालय तथा विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी के कर्मचारीगण के साथ-साथ एनएचएआई टीम के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
